जमुई-गिद्धौर बायपास मार्ग पर स्थित कोल्हुआ चौक पर गुरुवार रात एक मालवाहक वाहन खराब हो जाने से डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लग गया। देर शाम करीब 8 बजे सड़क के बीचों-बीच वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह जाम रात करीब 9:30 बजे तक रहा, जिससे लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। भारी वाहनों के अलावा बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। कई लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए, जिससे स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग फंसे रहे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क संकरी होने और बीच में वाहन खराब होने के कारण किसी भी दिशा से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था। इस जाम में स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग और यात्री काफी देर तक फंसे रहे। बाद में वाहन चालक और स्थानीय लोगों के प्रयासों से खराब वाहन को हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मालवाहक वाहन खराब होने के कारण जाम लगा था। उन्होंने जानकारी दी कि वाहन को हटा लिया गया है और अब आवागमन पूरी तरह सुचारू है। जमुई-गिद्धौर बायपास मार्ग पर स्थित कोल्हुआ चौक पर गुरुवार रात एक मालवाहक वाहन खराब हो जाने से डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लग गया। देर शाम करीब 8 बजे सड़क के बीचों-बीच वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह जाम रात करीब 9:30 बजे तक रहा, जिससे लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। भारी वाहनों के अलावा बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। कई लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए, जिससे स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग फंसे रहे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क संकरी होने और बीच में वाहन खराब होने के कारण किसी भी दिशा से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था। इस जाम में स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग और यात्री काफी देर तक फंसे रहे। बाद में वाहन चालक और स्थानीय लोगों के प्रयासों से खराब वाहन को हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मालवाहक वाहन खराब होने के कारण जाम लगा था। उन्होंने जानकारी दी कि वाहन को हटा लिया गया है और अब आवागमन पूरी तरह सुचारू है।


