कटिहार के कुरसेला प्रखंड के बल्थी महेशपुर गांव में पवित्र रमजान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कमर हाशमी के आवास पर हुआ, जिसने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। डॉक्टर कमर हाशमी द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में कुरसेला और समेली प्रखंड के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेहमानों का बुके और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अबू बकर हाशमी, अबू जफर हाशमी और डॉक्टर कमर हाशमी समेत उनके पूरे परिवार को उपस्थित लोगों ने रमजान की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि रमजान का महीना प्रेम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में शांति और सद्भाव को मजबूत करते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब की दिखाई दी झलक इफ्तार के दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक साफ दिखाई दी, जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठकर रोजा खोला। उपस्थित लोगों ने देश-प्रदेश की अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर बीपीआरओ मोहम्मद हाशिम, चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल, जिला परिषद सदस्य रोशन कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, पूर्व प्रमुख अरुण मंडल, मनीष सिंह, दीपक सिंह, आनंद जायसवाल, अमर चौधरी, नीरज जायसवाल, प्रभात चौधरी, शिक्षक मृत्युंजयम, मुबारक अली, हलीम जवाब, मनीष यादव, सुमन शर्मा, अरुण साह और संजू निषाद समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे। कटिहार के कुरसेला प्रखंड के बल्थी महेशपुर गांव में पवित्र रमजान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कमर हाशमी के आवास पर हुआ, जिसने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। डॉक्टर कमर हाशमी द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में कुरसेला और समेली प्रखंड के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेहमानों का बुके और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अबू बकर हाशमी, अबू जफर हाशमी और डॉक्टर कमर हाशमी समेत उनके पूरे परिवार को उपस्थित लोगों ने रमजान की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि रमजान का महीना प्रेम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में शांति और सद्भाव को मजबूत करते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब की दिखाई दी झलक इफ्तार के दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक साफ दिखाई दी, जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठकर रोजा खोला। उपस्थित लोगों ने देश-प्रदेश की अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर बीपीआरओ मोहम्मद हाशिम, चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल, जिला परिषद सदस्य रोशन कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, पूर्व प्रमुख अरुण मंडल, मनीष सिंह, दीपक सिंह, आनंद जायसवाल, अमर चौधरी, नीरज जायसवाल, प्रभात चौधरी, शिक्षक मृत्युंजयम, मुबारक अली, हलीम जवाब, मनीष यादव, सुमन शर्मा, अरुण साह और संजू निषाद समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।


