किशनगंज नगर परिषद में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का एक गंभीर मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 01, मोहिउद्दीनपुर के वर्तमान पार्षद जमशेद आलम पर आरोप है कि उन्होंने EBC के लिए आरक्षित सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के लिए जाली प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया। इस संबंध में बिहार राज्य सूचना आयोग, पटना में एक वाद दायर किया गया है, जिसमें प्रमाण पत्र की वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। जिला पदाधिकारी को जांच कराने का निर्देश आयोग ने जिला पदाधिकारी को एक वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराने और जांच प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यह आरोप लोकतंत्र की मूल भावना और संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था के दुरुपयोग से जुड़ा है। यदि ये आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो यह न केवल चुनावी कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन होगा, बल्कि वास्तविक रूप से EBC श्रेणी के हकदार उम्मीदवारों के अधिकारों का हनन भी साबित होगा। ऐसे मामलों से सामाजिक न्याय की प्रक्रिया पर गहरा असर पड़ता है और आम जनता का विश्वास कम होता है। जिले से फर्जी प्रमाण पत्रों के कई मामले आए सामने उल्लेखनीय है कि किशनगंज जैसे सीमांचल क्षेत्र में पहले भी फर्जी प्रमाण पत्रों, जिनमें जाति और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं, के कई मामले सामने आ चुके हैं। यह घटना आरक्षण के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक सख्त और प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता को रेखांकित करती है। किशनगंज नगर परिषद में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का एक गंभीर मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 01, मोहिउद्दीनपुर के वर्तमान पार्षद जमशेद आलम पर आरोप है कि उन्होंने EBC के लिए आरक्षित सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के लिए जाली प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया। इस संबंध में बिहार राज्य सूचना आयोग, पटना में एक वाद दायर किया गया है, जिसमें प्रमाण पत्र की वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। जिला पदाधिकारी को जांच कराने का निर्देश आयोग ने जिला पदाधिकारी को एक वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराने और जांच प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यह आरोप लोकतंत्र की मूल भावना और संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था के दुरुपयोग से जुड़ा है। यदि ये आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो यह न केवल चुनावी कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन होगा, बल्कि वास्तविक रूप से EBC श्रेणी के हकदार उम्मीदवारों के अधिकारों का हनन भी साबित होगा। ऐसे मामलों से सामाजिक न्याय की प्रक्रिया पर गहरा असर पड़ता है और आम जनता का विश्वास कम होता है। जिले से फर्जी प्रमाण पत्रों के कई मामले आए सामने उल्लेखनीय है कि किशनगंज जैसे सीमांचल क्षेत्र में पहले भी फर्जी प्रमाण पत्रों, जिनमें जाति और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं, के कई मामले सामने आ चुके हैं। यह घटना आरक्षण के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक सख्त और प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता को रेखांकित करती है।


