सन्नी हत्याकांड में युवती गिरफ्तार, साजिश रचने का आरोप:इंस्टाग्राम विवाद और लव ट्रायंगल में वारदात; बॉयफ्रेंड को मर्डर के लिए उकसाया

सन्नी हत्याकांड में युवती गिरफ्तार, साजिश रचने का आरोप:इंस्टाग्राम विवाद और लव ट्रायंगल में वारदात; बॉयफ्रेंड को मर्डर के लिए उकसाया

भोजपुर जिले में चर्चित सन्नी कुमार सिंह अपहरण और हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में षड्यंत्र और उकसावे की भूमिका में शामिल एक युवती को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवती की पहचान अंकिता सिंह के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव की रहने वाली है। पनवादा इंस्पेक्टर विपिन बिहारी और दरोगा दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम वारंट लेकर फरीदाबाद पहुंची थी। वहां स्थानीय क्राइम ब्रांच के सहयोग से मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित संजय सिंह कॉलोनी, सेक्टर-23 में छापेमारी कर युवती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कांड में इस्तेमाल मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया जा रहा है। गिरफ्तार युवती को 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर गुरुवार को आरा लाया गया, जहां कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवती पर मुख्य आरोप हत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने का है। आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद इस मामले में इससे पहले भी पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें टाउन थाना क्षेत्र के चरखंभा गली निवासी कथित प्रेमी बादल उर्फ मुखिया, महादेवा खरा कुआं निवासी आदर्श ठाकुर, अजीमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी अनीष कुमार तथा मृतक का चचेरा भाई करण शामिल है। सभी आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया था। जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुए विवाद और लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ है। अपहरण के बाद हत्या कर फेंका शव 30 जनवरी 2026 की सुबह बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र सन्नी कोचिंग के लिए घर से निकला था। केजी रोड से उसका अपहरण कर लिया गया। बाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को पिपरहिया अंडरपास के पास फेंक दिया गया था। अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार युवती पहले सन्नी के चचेरे भाई करण के संपर्क में थी। बाद में उसके दोस्त बादल से भी बातचीत करने लगी थी, जिसका सन्नी विरोध करता था। इसी को लेकर इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद से नाराज होकर युवती ने बादल को सन्नी के खिलाफ भड़काया और कथित तौर पर हत्या की शर्त तक रख दी। हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने आरोपियों से बातचीत और विवाद की बात स्वीकार की है, लेकिन हत्या की साजिश में अपनी सीधी संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। भोजपुर जिले में चर्चित सन्नी कुमार सिंह अपहरण और हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में षड्यंत्र और उकसावे की भूमिका में शामिल एक युवती को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवती की पहचान अंकिता सिंह के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव की रहने वाली है। पनवादा इंस्पेक्टर विपिन बिहारी और दरोगा दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम वारंट लेकर फरीदाबाद पहुंची थी। वहां स्थानीय क्राइम ब्रांच के सहयोग से मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित संजय सिंह कॉलोनी, सेक्टर-23 में छापेमारी कर युवती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कांड में इस्तेमाल मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया जा रहा है। गिरफ्तार युवती को 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर गुरुवार को आरा लाया गया, जहां कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवती पर मुख्य आरोप हत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने का है। आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद इस मामले में इससे पहले भी पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें टाउन थाना क्षेत्र के चरखंभा गली निवासी कथित प्रेमी बादल उर्फ मुखिया, महादेवा खरा कुआं निवासी आदर्श ठाकुर, अजीमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी अनीष कुमार तथा मृतक का चचेरा भाई करण शामिल है। सभी आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया था। जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुए विवाद और लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ है। अपहरण के बाद हत्या कर फेंका शव 30 जनवरी 2026 की सुबह बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र सन्नी कोचिंग के लिए घर से निकला था। केजी रोड से उसका अपहरण कर लिया गया। बाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को पिपरहिया अंडरपास के पास फेंक दिया गया था। अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार युवती पहले सन्नी के चचेरे भाई करण के संपर्क में थी। बाद में उसके दोस्त बादल से भी बातचीत करने लगी थी, जिसका सन्नी विरोध करता था। इसी को लेकर इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद से नाराज होकर युवती ने बादल को सन्नी के खिलाफ भड़काया और कथित तौर पर हत्या की शर्त तक रख दी। हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने आरोपियों से बातचीत और विवाद की बात स्वीकार की है, लेकिन हत्या की साजिश में अपनी सीधी संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *