करनाल में युवती से 29.58 लाख की ठगी:टेलीग्राम ग्रुप के झांसे में लिया पीड़िता को,वर्क फ्रॉम होम और टास्क पूरे करने के नाम पर कराया निवेश

करनाल में युवती से 29.58 लाख की ठगी:टेलीग्राम ग्रुप के झांसे में लिया पीड़िता को,वर्क फ्रॉम होम और टास्क पूरे करने के नाम पर कराया निवेश

करनाल में एक युवती को वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टास्क पूरे कर मोटी कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने करीब 29.58 लाख रुपए की ठगी कर ली। शुरुआत में छोटे टास्क देकर मुनाफा दिखाया गया, जिससे विश्वास बना। बाद में बड़ी रकम अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कराई गई। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्हाट्सएप मैसेज से शुरू हुआ पूरा खेल
करनाल निवासी ज्योति की शिकायत के अनुसार 19 नवंबर 2025 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। उसमें घर बैठे काम करने का ऑफर दिया गया। सहमति देने पर उसे टेलीग्राम ग्रुप “5811 द रॉयल मिंट” से जोड़ा गया। 20 नवंबर 2025 को पहला टास्क दिया गया, जिसमें 8 हजार रुपए लगाने पर 11 हजार 806 रुपए उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते में वापस आए। छोटे मुनाफे से जीता भरोसा, फिर बढ़ाया निवेश
21 नवंबर 2025 को 10 हजार रुपए लगाने के बाद 19 हजार 119 रुपए और जमा करवाए गए। इसके बदले 36 हजार 007 रुपए खाते में आए। इसके बाद 22 नवंबर 2025 को 50 हजार रुपए लगवाए गए और फिर 1.50 लाख रुपए और जमा करवाने को कहा गया। धीरे-धीरे ठगों ने विश्वास बनाकर बड़ी रकम फंसा ली। पीड़िता ने अलग-अलग तारीखों में अलग अलग बैंक खातों में अलग-अलग अमाउंट ट्रांसफर किया। खाते में आए पैसे से हुआ शक, खाता हुआ बंद
पीड़िता के खाते में 36 हजार 007 रुपए आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने खाते को बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसे नहीं पता था कि यह फर्जी पैसा है। उसने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना करनाल में वीरवार को मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर देवेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी बैंक खातों और लेनदेन की जांच की जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *