मुजफ्फरपुर में आज(20 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र ‘मिस्कॉट’ सब स्टेशन से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। जिसके चलते मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड मेन रोड, चर्च रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ, मदनानी गली, वीसी गली और सीपीएन कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा भगवानपुर PSS के अंतर्गत 11 केवी ‘आनंदपुरी फीडर’ में भी मरम्मत का काम किया जाएगा। यहां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक दो घंटे के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान बीबीगंज, गांधी नगर, गोविंदपुरी और आनंदपुरी जैसे प्रमुख इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं मुजफ्फरपुर में आज(20 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र ‘मिस्कॉट’ सब स्टेशन से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। जिसके चलते मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड मेन रोड, चर्च रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ, मदनानी गली, वीसी गली और सीपीएन कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा भगवानपुर PSS के अंतर्गत 11 केवी ‘आनंदपुरी फीडर’ में भी मरम्मत का काम किया जाएगा। यहां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक दो घंटे के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान बीबीगंज, गांधी नगर, गोविंदपुरी और आनंदपुरी जैसे प्रमुख इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं


