गाजियाबाद में 42 साल के ज्योतिषाचार्य ने गुरुवार को 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस जब जांच करने फ्लैट के अंदर पहुंची, तो वहां उसकी 70 साल की मां की लाश पड़ी थी। लाश 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। मां की लाश पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। वृद्धा की मौत के राज आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे। जिसके बाद यह पता चल सकेगा कि ज्योतिषाचार्य की मां की मौत कैसे हुई है। ज्योतिषाचार्य की 12 साल पहले शादी हुई थी, पत्नी और इकलौता बेटा लंबे समय से अलग रह रहे हैं। एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि जांच में आया है कि ज्योतिषाचर्या 13 वीं मंजिल पर पहुंचने के लिए लिफ्ट से नहीं गए। सीढियों से पहुंचकर सुसाइड किया है। वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में लिफ्ट में नहीं आए हैं। ज्योतिष का काम भी ठीक नहीं चला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में महागुणपुरम सोसाइटी में विनायक टॉवर है। यहां 42 साल के राजवीर सिंह ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर-028 में रहते थे, वह ज्योतिषी रहे। काम ज्यादा नहीं चलने पर वह इन दिनों यूट्यूब पर कंटेंट पोस्ट करता था। पुलिस ने बताया कि 3 दिन से घर में बंद था। उसकी पत्नी और 10 साल का बेटा अलग रह रहे हैं। रात के 10 बजे तक भी पत्नी नहीं पहुंची, जिसमें पुलिस ने सोसायटियों के रहने वाले लोगों से पूछा कि दोनों लोगों की मौत के कारण क्या हैं। सोसायटी में यह भी चर्चा है कि कहीं मां की हत्या तो नहीं कर दी, लेकिन फिर आखिर बेटे ने सुसाइड क्यों किया। फिलहाल आज पोस्टमार्टम से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 80 से 90 लाख का फ्लैट राजवीर सिंह की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। ज्योतिषाचार्य की पत्नी किरण क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहती हैं और उनका एक 10 साल का बेटा भी है। सोायटी के लोगों ने पुलिस को बताया कि राजवीर ही घर में आते जाते थे, उनकी मां नहीं दिखाई देती थी। पत्नी से भी लंबे समय से विवाद बताया गया है। ऐसे में पुलिस पत्नी से पूरे पारिवारिक विवाद का कारण जानना चाह रही है। पुलिस मां की मौत के कारणों और राजवीर सिंह की आत्महत्या के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। राजवीर की पत्नी नोएडा बॉर्डर पर क्रॉसिंग रिपब्लिक नाम की जगह पर गोर की एक सोसाइडी में रहती है। इस सोसाइटी के वन बीएचके फ्लैट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। पत्नी टू-बीएचके फ्लैट में अपने बेटे के साथ रहती है। राजवीर के गिरने की खबर मिलते ही पत्नी अस्पताल पहुंची थी।


