आरा में आज चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी:जापानी PSS-पुरानी पुलिस लाइन GIS से शटडाउन; मेन लाइन के पास ट्री कटिंग का काम होगा

आरा में आज चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी:जापानी PSS-पुरानी पुलिस लाइन GIS से शटडाउन; मेन लाइन के पास ट्री कटिंग का काम होगा

आरा में आज(20 मार्च 2026) चार घंटे तक बिजली कटेगी। पुरानी पुलिस लाइन GIS और जापानी PSS से सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान विद्युत लाइन में मेंटेनेंस वर्क और मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। विभाग की ओर से अलर्ट जारी सहायक विद्युत अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली सिंडिकेट फीडर के पुरानी पुलिस लाइन, नाला मोड़, चौधरियाना, सिंडिकेट, तरी मुहल्ला, आम्रपाली मार्केट, आर्य समाज और एमपीबाग। टाउन थाना फीडर के डीईओ ऑफिस, एसपी ऑफिस, नगर निगम, सिविल कोर्ट, एमपीबाग, बाबू बाजार, टाउन थाना, शाहिद भवन, महावीर टोला, पार्क-भय्यू। पकड़ी फीडर के डॉ. ईशा, मदन जी के हाता, मालती हॉस्पिटल, सदर एसडीओ आवास के आसपास के क्षेत्र। मौलाबाग फीडर के गायत्री मंदिर, एसबी कॉलेज, कब्रिस्तान, व्यास केशव प्रेस, शांति नगर, न्याय नगर। मझौवां फीडर के अफीमी कोठी, मझौवां, महिला थाना, कृष्णा नगर बांध। आरा शहरी फीडर सं-3 के संकट मोचन नगर, चंदवा मोड़, मौलाबाग, न्यू पुलिस लाइन। आरा शहरी फीडर सं-4 के हरी जी के हाता, जज कोठी मोड़, केजी रोड, क्लब रोड, बीडीओ ब्लॉक और बजाज शोरूम के आसपास। आरा शहरी फीडर सं-5 के पकड़ी चौक, गैस एजेंसी, ट्रैफिक पुलिस, डॉ. ओपी राजेंद्र, मौलाबाग। आरा शहरी फीडर सं-6 महाराणा प्रताप नगर, कतीरा, तिलक नगर, गांधी नगर, जैन कॉलेज पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र, महाराजा हाता, जैन कॉलेज स्टेशन आईबी के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरा में आज(20 मार्च 2026) चार घंटे तक बिजली कटेगी। पुरानी पुलिस लाइन GIS और जापानी PSS से सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान विद्युत लाइन में मेंटेनेंस वर्क और मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। विभाग की ओर से अलर्ट जारी सहायक विद्युत अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली सिंडिकेट फीडर के पुरानी पुलिस लाइन, नाला मोड़, चौधरियाना, सिंडिकेट, तरी मुहल्ला, आम्रपाली मार्केट, आर्य समाज और एमपीबाग। टाउन थाना फीडर के डीईओ ऑफिस, एसपी ऑफिस, नगर निगम, सिविल कोर्ट, एमपीबाग, बाबू बाजार, टाउन थाना, शाहिद भवन, महावीर टोला, पार्क-भय्यू। पकड़ी फीडर के डॉ. ईशा, मदन जी के हाता, मालती हॉस्पिटल, सदर एसडीओ आवास के आसपास के क्षेत्र। मौलाबाग फीडर के गायत्री मंदिर, एसबी कॉलेज, कब्रिस्तान, व्यास केशव प्रेस, शांति नगर, न्याय नगर। मझौवां फीडर के अफीमी कोठी, मझौवां, महिला थाना, कृष्णा नगर बांध। आरा शहरी फीडर सं-3 के संकट मोचन नगर, चंदवा मोड़, मौलाबाग, न्यू पुलिस लाइन। आरा शहरी फीडर सं-4 के हरी जी के हाता, जज कोठी मोड़, केजी रोड, क्लब रोड, बीडीओ ब्लॉक और बजाज शोरूम के आसपास। आरा शहरी फीडर सं-5 के पकड़ी चौक, गैस एजेंसी, ट्रैफिक पुलिस, डॉ. ओपी राजेंद्र, मौलाबाग। आरा शहरी फीडर सं-6 महाराणा प्रताप नगर, कतीरा, तिलक नगर, गांधी नगर, जैन कॉलेज पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र, महाराजा हाता, जैन कॉलेज स्टेशन आईबी के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *