बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को मुख्य रूप से रांची, धनबाद, दुमका, देवघर, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग में कहीं-कहीं पर गर्जन, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
साथ ही खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात की भी संभावना है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें (3-4) डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी
मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वज्रपात और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए खेतों में जाने से बचने को कहा गया है। तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं के चलते लोग घरों में ही सुरक्षित रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 22 मार्च से मौसम के साफ और शुष्क होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और मौसम सामान्य हो जाएगा। सर्वाधिक बारिश 43.0 एमएम नावाडीह में हुई
वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। साथ ही कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि (धनबाद) भी देखने को मिला। सर्वाधिक वर्षापात 43.0 एमएम नावाडीह (बोकारो) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को मुख्य रूप से रांची, धनबाद, दुमका, देवघर, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग में कहीं-कहीं पर गर्जन, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
साथ ही खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात की भी संभावना है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें (3-4) डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी
मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वज्रपात और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए खेतों में जाने से बचने को कहा गया है। तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं के चलते लोग घरों में ही सुरक्षित रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 22 मार्च से मौसम के साफ और शुष्क होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और मौसम सामान्य हो जाएगा। सर्वाधिक बारिश 43.0 एमएम नावाडीह में हुई
वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। साथ ही कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि (धनबाद) भी देखने को मिला। सर्वाधिक वर्षापात 43.0 एमएम नावाडीह (बोकारो) में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।


