नगर के विकास के लिए मिलकर करें काम : निवर्तमान उपाध्यक्ष

नगर के विकास के लिए मिलकर करें काम : निवर्तमान उपाध्यक्ष

गुमला|नगर परिषद गुमला के निवर्तमान उपाध्यक्ष कलीम अख्तर ने चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नगर के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। कलीम अख्तर ने एक बयान जारी कर कहा कि चुनाव के दौरान वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है। लेकिन अब समय आ गया है कि उन कड़वाहटों को भुला दिया जाए। उन्होंने आशा जताई कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एक टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है। जब सभी जनप्रतिनिधि एक मंच पर आकर जनहित में निर्णय लें। निवर्तमान उपाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए जो विकास कार्य किन्हीं कारणों से अधूरे रह गए थे। अब वे तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें और उनके द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *