सुमेरू पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती के कार में चोरी:सब्जी लेने पहुंचे थे राजातालाब मंडी, पुलिस चोरों के तलाश में जुटी

सुमेरू पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती के कार में चोरी:सब्जी लेने पहुंचे थे राजातालाब मंडी, पुलिस चोरों के तलाश में जुटी

वाराणसी के राजातालाब बाजार में काशी सुमेरू पीठ के पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती के चार पहिया वाहन का शीशा तोड़कर चोरों ने नगदी, कागजात आदि पार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना काफी चिंताजनक है। साथी उन्होंने अभी आरोप लगाया की शिकायत के बाद भी काफी समय तक पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही थी। उनके ड्राइवर विनीत तिवारी ने कहा- बैग रोहनिया के अखरी के पास मिला, जिसमें कुछ भी सामान नहीं था। हालांकि राजातालाब पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की पहचान करने में जुटी है। स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह अनुयायियों के साथ थे। राजातालाब पेट्रोल पंप के सामने वाहन खड़ाकर सब्जी लेने के लिए मंडी में गए थे। वापस लौटे तो किसी ने बाईं तरफ का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया। बैग में चांदी का गिलास, 15000 नगद, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट के कागजात, पासबुक, 4-5 तालों की चाभियां, पासपोर्ट, रुद्राक्ष की 10 मालाएं थीं। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *