नाबालिग चचेरे भाई ने बच्ची से किया रेप:पीड़िता आईसीयू में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

नाबालिग चचेरे भाई ने बच्ची से किया रेप:पीड़िता आईसीयू में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

सुल्तानपुर जिले में एक गांव में गुरुवार दोपहर 9 साल की बच्ची से उसके 15 साल के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में पीड़िता को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के आरोप के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उनका भतीजा बालिका को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में बालिका किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। बेलवाई चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *