शहर में आंधी से छाया रहा धूल का गुबार, कहीं बूंदा-बांदी, हल्की बारिश

शहर में आंधी से छाया रहा धूल का गुबार, कहीं बूंदा-बांदी, हल्की बारिश

अहमदाबाद शहर के लोग गुरुवार सुबह जब उठे, तो उन्होंने धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का सामना किया। शहर भर में चारों ओर धूल का गुबार छाया हुआ दिखा, जिससे सड़क पर विजिबिलिटी कम देखी गई। दुपहिया वाहन चालकों को इस धूल भरी आंधी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई।मौसम में अचानक आए बदलाव में आंधी के कारण 16 पेड़ गिर गए और कई बैनर-पोस्टर भी उड़ गए। इन पेड़ों में से सबसे अधिक 10 पेड़ उत्तर पश्चिम जेन में गिरे। रिवरफ्रंट और अन्य इलाकों में दिनभर आकाश धूल से ढंका हुआ रहा। आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। उधर गांधीनगर, कलोल और आसपास के क्षेत्रों में भी धूल के गुबार उठने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रात आठ बजे तेज हवा के साथ बारिश

अहमदाबाद शहर में रात आठ बजे के आसपास तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के नवरंगपुरा, नारणपुरा, उस्मानपुरा, घाटलोडिया, पालडी, एलिसब्रिज, शाहपुर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण एक बार फिर से दुपहिया वाहन चालक परेशान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *