फतेहाबाद जिले के रतिया शहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर 70 हजार रुपए की ठगी केस में एक और सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को काबू किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी जिले के झुल्ली निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। थाना शहर रतिया इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्पा ने बताया कि यह शिकायत हिसार जिले के डाया निवासी कृष्णा पत्नी राजेंद्र सिंह ने दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर उससे पैसे ठग लिए। 70 हजार रुपए लिए शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 17 जुलाई, 2025 को कृष्णा और उसके बेटे को रतिया बुलाया था। उन्हें एक लड़की दिखाने का वादा किया गया और बदले में 70 हजार रुपए की मांग की गई। आरोपियों ने 40 हजार रुपए बैंक खाते में जमा करवाए और 20 हजार रुपए कैश लिए। एक बार लड़की दिखाई, फिर गायब हुए इसके बाद एक महिला एक लड़की को लेकर आई, लेकिन कुछ देर बाद सभी आरोपी यह कहकर वहां से चले गए कि वे लड़की को तैयार करके लाते हैं। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


