विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:पति पर एक दिन पहले मारपीट का आरोप, 8 साल पहले हुई थी शादी

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:पति पर एक दिन पहले मारपीट का आरोप, 8 साल पहले हुई थी शादी

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गुजरपूरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति पर एक दिन पहले मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान राधा (32) के रूप में हुई है। वह नजीबाबाद थाना क्षेत्र के पूरनपुर गढ़ी गांव निवासी कोमल सिंह की पुत्री थी। उसका विवाह करीब आठ साल पहले गुजरपूरा निवासी जितेंद्र के साथ हुआ था। दंपति के दो बच्चे हैं। गुरुवार को राधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना से एक दिन पूर्व पति जितेंद्र ने राधा के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। हालांकि, कुछ अन्य सूत्रों के अनुसार, राधा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मृत्यु हुई। शहर कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *