खगड़िया में युवा पुस्तकालय का उद्घाटन:विधायक ने किया शुभारंभ, मुफ्त पढ़ाई की सराहना, स्थायी भवन बनाने का दिया भरोसा

खगड़िया में युवा पुस्तकालय का उद्घाटन:विधायक ने किया शुभारंभ, मुफ्त पढ़ाई की सराहना, स्थायी भवन बनाने का दिया भरोसा

खगड़िया के चन्द्रनगर रांको स्थित सुंदरी गंगाधर युवा सार्वजनिक पुस्तकालय का गुरुवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा और समाज के विकास में पुस्तकालय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे खगड़िया की मिट्टी से जुड़े व्यक्ति हैं। उन्होंने पुस्तकालय के पुराने और प्रेरणादायक इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि इसने वर्षों से क्षेत्र के लोगों को ज्ञान की रोशनी प्रदान की है। पुस्तकालय सही दिशा दिखाने का सशक्त माध्यम
विधायक ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यह पुस्तकालय वर्षों से गांव के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब शिक्षा महंगी होती जा रही है, ऐसी पहल समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। यह बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा दे रही है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने आगे कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं होता, बल्कि यह समाज को सही दिशा दिखाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि यहां से निकलने वाले युवा न सिर्फ अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शिक्षा के माध्यम से ही किसी भी समाज का समग्र विकास संभव है। एक स्थायी भवन निर्माण की मांग की
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक से पुस्तकालय के लिए एक स्थायी भवन निर्माण की मांग की। इस पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपनी गंभीरता व्यक्त करते हुए भवन निर्माण का आश्वासन दिया। और इसे प्राथमिकता के तौर पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सुसज्जित और व्यवस्थित भवन बनने से यहां पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर वातावरण मिलेगा और पुस्तकालय की गतिविधियां और भी प्रभावी होंगी। खगड़िया के चन्द्रनगर रांको स्थित सुंदरी गंगाधर युवा सार्वजनिक पुस्तकालय का गुरुवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा और समाज के विकास में पुस्तकालय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे खगड़िया की मिट्टी से जुड़े व्यक्ति हैं। उन्होंने पुस्तकालय के पुराने और प्रेरणादायक इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि इसने वर्षों से क्षेत्र के लोगों को ज्ञान की रोशनी प्रदान की है। पुस्तकालय सही दिशा दिखाने का सशक्त माध्यम
विधायक ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यह पुस्तकालय वर्षों से गांव के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब शिक्षा महंगी होती जा रही है, ऐसी पहल समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। यह बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा दे रही है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने आगे कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं होता, बल्कि यह समाज को सही दिशा दिखाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि यहां से निकलने वाले युवा न सिर्फ अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शिक्षा के माध्यम से ही किसी भी समाज का समग्र विकास संभव है। एक स्थायी भवन निर्माण की मांग की
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक से पुस्तकालय के लिए एक स्थायी भवन निर्माण की मांग की। इस पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपनी गंभीरता व्यक्त करते हुए भवन निर्माण का आश्वासन दिया। और इसे प्राथमिकता के तौर पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सुसज्जित और व्यवस्थित भवन बनने से यहां पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर वातावरण मिलेगा और पुस्तकालय की गतिविधियां और भी प्रभावी होंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *