किशनगंज में LPG की किल्लत नहीं:10 हजार से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध, होम डिलीवरी 2-3 दिन में, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

किशनगंज में LPG की किल्लत नहीं:10 हजार से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध, होम डिलीवरी 2-3 दिन में, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

किशनगंज में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान दी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। वर्तमान में, जिले में 10,357 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने पुष्टि की कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो गई है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे घर बैठे ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं और उन्हें पहले की तरह दो से तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। शहरी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद दोबारा बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया
आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 07:00 बजे से रात 09:00 बजे तक संचालित होता है। जिले के कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06456-225152 है। एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका तत्काल समाधान कर दिया गया। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किशनगंज में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान दी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। वर्तमान में, जिले में 10,357 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने पुष्टि की कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो गई है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे घर बैठे ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं और उन्हें पहले की तरह दो से तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। शहरी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद दोबारा बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया
आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 07:00 बजे से रात 09:00 बजे तक संचालित होता है। जिले के कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06456-225152 है। एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका तत्काल समाधान कर दिया गया। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *