गोपालगंज में राहगीर से लूटपाट कांड का खुलासा:दो अभियुक्त अरेस्ट, एक किशोर निरुद्ध

गोपालगंज पुलिस ने उचकागांव थाना क्षेत्र में राहगीर से लूटपाट के एक मामले का उद्भेदन किया है। इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना 24 फरवरी को रात करीब 11:00 बजे हुई थी। गोपालगंज से आ रहे इसराफिल अली को दहिभता नहर बांध की सड़क पर 3-4 अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था। अपराधियों ने उनसे दो मोबाइल फोन, 10-12 सौ रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड छीन लिया था। 2 फोन बरामद, अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी इस संबंध में उचकागांव थाना में कांड संख्या-100/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। मानवीय आसूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया। पुलिस ने लूटे गए एक एप्पल कंपनी और एक मोटोरोला कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के दहिभत्ता गांव निवासी जितेंद्र राय के बेटे मोहन कुमार उर्फ प्रियांशु कुमार और अब्दुल रहीम के बेटे अफसर अली के रूप में हुई है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। गोपालगंज पुलिस ने उचकागांव थाना क्षेत्र में राहगीर से लूटपाट के एक मामले का उद्भेदन किया है। इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना 24 फरवरी को रात करीब 11:00 बजे हुई थी। गोपालगंज से आ रहे इसराफिल अली को दहिभता नहर बांध की सड़क पर 3-4 अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था। अपराधियों ने उनसे दो मोबाइल फोन, 10-12 सौ रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड छीन लिया था। 2 फोन बरामद, अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी इस संबंध में उचकागांव थाना में कांड संख्या-100/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। मानवीय आसूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया। पुलिस ने लूटे गए एक एप्पल कंपनी और एक मोटोरोला कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के दहिभत्ता गांव निवासी जितेंद्र राय के बेटे मोहन कुमार उर्फ प्रियांशु कुमार और अब्दुल रहीम के बेटे अफसर अली के रूप में हुई है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *