Ahmedabad: कपड़ा व्यापार के नाम पर 2.48 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ahmedabad: कपड़ा व्यापार के नाम पर 2.48 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ahmedabad. शहर पुलिस की आर्थिक अपराध निवारण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कपड़ा व्यापार के नाम पर की गई 2.48 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दक्षेश गोहिल, धवल गोहिल, मंजुला गोहिल, किंजल गोहिल, यामिका खत्री और जयदीप खत्री शामिल हैं। आरोपियों ने व्यापारी को विश्वास में लेकर उधारी पर माल उठाया और तय समय में भुगतान नहीं कर ठगी को अंजाम दिया।

इस मामले में सैटेलाइट निवासी अरुणकुमार तुलश्यान (66) ने बुधवार को क्राइम ब्रांच थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि आरोपियों ने डीएमएम क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्म के माध्यम से 5 जनवरी से 29 दिसंबर 2023 के बीच उधारी में डेनिम कपड़ा खरीदा। 120 दिनों में भुगतान करने का भरोसा दिया, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद 2.48 करोड़ की राशि नहीं चुकाई।

तकनीकी की मदद से दबोचा

मामले में जांच करते हुए ईओडब्ल्यू की न्यू क्लोथ मार्केट विंग की टीम ने आरोपियों को पक़ड़ा। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों के अहमदाबाद में मौजूद होने की सूचना मिलने पर इन्हें गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *