इंसान का मांस खाने और खून पीने वाले नरभक्षी ने डॉक्टरों के सामने की अजीब हरकत

इंसान का मांस खाने और खून पीने वाले नरभक्षी ने डॉक्टरों के सामने की अजीब हरकत

mp news: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के सन्ना गांव में युवक की हत्या कर उसका मांस खाने और खून पीने वाले आरोपी गुड्डा पटेल को दमोह वापस लाया गया है। पुलिस आरोपी गुड्डा पटेल को ग्वालियर के मानसिक अस्पताल लेकर गई थी वहां पर भी उसने डॉक्टरों के सामने अजीब हरकतें की। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती करने के लिए जब कोर्ट की अनुमति पुलिस से मांगी तो पुलिस अनुमति नहीं दे पाई जिसके कारण डॉक्टर्स ने बिना कोर्ट की अनुमति के आरोपी का मानसिक अस्पताल में इलाज करने से मना कर दिया।

कोर्ट की अनुमति के बाद होगा इलाज

दमोह पुलिस आरोपी गुड्डा पटेल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे लेकर ग्वालियर के मानसिक अस्पताल गई थी। अस्पताल में जब आरोपी को डॉक्टरों के सामने ले जाया गया तब वो मानसिक रोगियों की तरह अजीब हरकतें करने लगा। डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसे अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी थी लेकिन जब न्यायालय की परमिशन नहीं होने के कारण भर्ती करने से मना कर दिया। अब कोर्ट से अनुमति ली जाएगी और उसके बाद आरोपी को ग्वालियर मानसिक अस्पताल या फिर ग्वालियर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जाएगा।

damoh news

युवक की हत्या कर खाया था मांस, पीया था खून

5 मार्च को दमोह के सन्ना गांव में भाईदूज के दिन अपनी बहन के घर से बाइक से वापस लौट रहे अर्थखेड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा की आरोपी गुड्डा पटेल ने रॉड और हथौड़े से हत्या कर दी थी। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शरीर से मांस का टुकड़ा निकालकर खाया था और उसका खून भी पीया था। इस खौफनाक मंजर को देखकर गांव में भय का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो आरोपी खेतों की ओर भाग गया था और पकड़ने आई पुलिस पर पत्थर फेंकने के साथ ही हमला करने की कोशिश भी की थी। तब पुलिस ने उसे बड़ी मुश्किल में काबू में कर गिरफ्तार किया था। यहां ये भी बता दें कि आरोपी गुड्डा पटेल पूर्व में भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। कुछ वर्ष पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी, इस मामले में उसे सजा हुई थी। हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने फिर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *