अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत मडैला स्थित एक स्कूल में सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षाओं में सफल हुए छात्रों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उन 19 मेधावी छात्रों का सम्मान था, जिन्होंने नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल 14 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में और 5 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की। सैनिक स्कूल में सफल होने वाले छात्रों में रितीक पटेल, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार, नीरज कुमार और अमन कुमार शामिल हैं। वहीं, नवोदय विद्यालय में रितीक पटेल, अनुप्रिया पटेल, राधा कुमारी, सुहानी कुमारी, स्नेहा कुमारी, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार, अभिजीत कुमार, रवीराज कुमार, विक्रांत कुमार, नीतिश कुमार, मंजेश कुमार और लवकुश कुमार ने सफलता पाई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल छात्रों को मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों के चेहरों पर भी गर्व और खुशी स्पष्ट झलक रही थी। समारोह में पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह डायरेक्टर कृष्ण कुमार चौधरी, प्रिंसिपल तेज नारायण ‘मुन्ना’ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डायरेक्टर कृष्ण कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। प्रिंसिपल तेज नारायण ‘मुन्ना’ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार ने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर संकरी खुर्द के पूर्व मुखिया रविन्द्र यादव, अणुआ पंचायत के मुखिया मनोज यादव, उसरी पैक्स अध्यक्ष जयनंदन शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्ण यादव और पूर्व प्रखंड प्रमुख काशी राम समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे। अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत मडैला स्थित एक स्कूल में सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षाओं में सफल हुए छात्रों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उन 19 मेधावी छात्रों का सम्मान था, जिन्होंने नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल 14 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में और 5 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की। सैनिक स्कूल में सफल होने वाले छात्रों में रितीक पटेल, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार, नीरज कुमार और अमन कुमार शामिल हैं। वहीं, नवोदय विद्यालय में रितीक पटेल, अनुप्रिया पटेल, राधा कुमारी, सुहानी कुमारी, स्नेहा कुमारी, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार, अभिजीत कुमार, रवीराज कुमार, विक्रांत कुमार, नीतिश कुमार, मंजेश कुमार और लवकुश कुमार ने सफलता पाई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल छात्रों को मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों के चेहरों पर भी गर्व और खुशी स्पष्ट झलक रही थी। समारोह में पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह डायरेक्टर कृष्ण कुमार चौधरी, प्रिंसिपल तेज नारायण ‘मुन्ना’ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डायरेक्टर कृष्ण कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। प्रिंसिपल तेज नारायण ‘मुन्ना’ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार ने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर संकरी खुर्द के पूर्व मुखिया रविन्द्र यादव, अणुआ पंचायत के मुखिया मनोज यादव, उसरी पैक्स अध्यक्ष जयनंदन शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्ण यादव और पूर्व प्रखंड प्रमुख काशी राम समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।


