पाली के पगड़ी रिसॉर्ट से 07 सिलेंडर जब्त:बिना वैध कनेक्शन कर रखा था सिलेंडर का स्टॉक

पाली के पगड़ी रिसॉर्ट से 07 सिलेंडर जब्त:बिना वैध कनेक्शन कर रखा था सिलेंडर का स्टॉक

पाली के जोधपुर रोड स्थित पगड़ी रिसोर्ट में गुरुवार को रसद विभाग की टीम पहुंची। टीम ने यहां से 07 सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई की।
मामले में रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्रसिंह आाशिया ने बताया कि यहां बिना किसी वैध कनेक्शन के सिलेंडर का स्टॉक किए जाने की सूचना पर मौके पहुंचे। तलाशी में यहां यात घरेलू गैस सिलेंडर मिले। जिसको लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं बताए गए। ऐसे में इन सिलेंडरों को जब्त करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार भी साथ थे।
बता दे कि अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के चलते इन गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही। ऐसे में गैस एजेंसी संचालक 25 दिन के बाद सिलेंडर बुक करने पर सिलेंडर दे रहे है। वही व्यवहासिक सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद कर रखी है। ऐसे में कई होटल्स, रिसोर्ट, रेस्टोरेंट और मिठाई शॉप संचालक लकड़ी, कोयले की भटि्टयों का उपयोग करने लग गए है। वही कई जने चोरी छीपे घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ रसद विभाग पाली निरंतर कार्रवाई में जुटा है। ताकि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में काई बाधा न आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *