चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, IPL 2026 के पूरे सीजन से बाहर हुआ ये तूफानी गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, IPL 2026 के पूरे सीजन से बाहर हुआ ये तूफानी गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 में अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को करना है, जहां उनका मैच राजस्थान रॉयल्स से होगा। 

Chennai Super Kings Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी सीएसके की टीम इस सीजन 30 मार्च से अपने अभियान का आगाज करेगी, जहां ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभालेंगे। इससे पहले चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।

कमजोर हुई गेंदबाजी आक्रमण

नाथन एलिस के इस सीजन से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी लाइन अब थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। हालांकि टीम के पास अभी भी अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, खलील अहमद और मैट हेनरी जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। स्पिन विभाग में श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, आकिल हुसैन और राहुल चाहर जैसे गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है, जहां उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ एक बार चैंपियन बनी है और उसने फाइनल में चेन्नई को ही हराया था। पिछले सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग एक जैसा रहा था। दोनों ने 14 में से 4-4 मुकाबले जीते थे और अंक तालिका में क्रमशः 10वें और 9वें स्थान पर रहे थे।

IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम

एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, रुतुराज गायकवाड़, मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, नाथन एलिस (चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर), श्रेयस गोपाल, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), खलील अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, सरफराज खान, राहुल चाहर और मैट हेनरी।

BCC ने IPL 2026 के लिए अब तक सिर्फ 20 मैचों के शेड्यूल का ही ऐलान किया है, जहां सभी 10 टीमों को 4-4 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। ये सभी मुकाबले शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे, जिन्हें स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देखा जा सकता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *