रमजान के महीने में आज हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। इफ्तार में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी खुद मौजूद हैं। टोपी पहनकर सोफे पर बैठे हैं। वहीं, 5.30 के आसपास सीएम नीतीश पहुंचे और मिलकर निकल भी गए। सीएम ने टोपी नहीं पहनी और मंत्री संतोष सुमन को पहनाई। इसके अलावा सीएम के बेटे निशांत कुमार, एनडीए के कई नेता, मंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। निशांत कुमार सीएम की सिक्योरिटी के बीच पहुंचे हैं। मांझी के इफ्तार की तस्वीरें… एक दिन पहले सीएम हाउस में था इफ्तार इससे पहले, बुधवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पर भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत नमाज अदा करने के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इफ्तार पार्टी के दौरान निशांत कुमार रोजेदारों के साथ टोपी और गमछा पहनकर बैठे नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी पर दोनों हाथ जोड़कर बैठे दिखे। खास बात यह रही कि जहां पहले नीतीश कुमार रोजेदारों के बीच बैठते थे, इस बार वे पीछे की ओर बैठे नजर आए। सीएम आवास पर इफ्तार की तस्वीरें… कई नेता और रोजेदार हुए थे शामिल सीएम हाउस की इफ्तार पार्टी में दोनों डिप्टी सीएम के अलावा मंत्री विजय चौधरी, जमा खान, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक, विधान पार्षद (MLC) और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। हज भवन की इफ्तार में भी पहुंचे थे नीतीश इससे एक दिन पहले मंगलवार को पटना के हज भवन में भी इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम का आयोजन मंत्री जमा खान ने किया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। हालांकि, वे वहां महज दो मिनट रुककर वापस लौट गए थे। उनके बेटे निशांत कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रमजान के महीने में आज हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। इफ्तार में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी खुद मौजूद हैं। टोपी पहनकर सोफे पर बैठे हैं। वहीं, 5.30 के आसपास सीएम नीतीश पहुंचे और मिलकर निकल भी गए। सीएम ने टोपी नहीं पहनी और मंत्री संतोष सुमन को पहनाई। इसके अलावा सीएम के बेटे निशांत कुमार, एनडीए के कई नेता, मंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। निशांत कुमार सीएम की सिक्योरिटी के बीच पहुंचे हैं। मांझी के इफ्तार की तस्वीरें… एक दिन पहले सीएम हाउस में था इफ्तार इससे पहले, बुधवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पर भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत नमाज अदा करने के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इफ्तार पार्टी के दौरान निशांत कुमार रोजेदारों के साथ टोपी और गमछा पहनकर बैठे नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी पर दोनों हाथ जोड़कर बैठे दिखे। खास बात यह रही कि जहां पहले नीतीश कुमार रोजेदारों के बीच बैठते थे, इस बार वे पीछे की ओर बैठे नजर आए। सीएम आवास पर इफ्तार की तस्वीरें… कई नेता और रोजेदार हुए थे शामिल सीएम हाउस की इफ्तार पार्टी में दोनों डिप्टी सीएम के अलावा मंत्री विजय चौधरी, जमा खान, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक, विधान पार्षद (MLC) और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। हज भवन की इफ्तार में भी पहुंचे थे नीतीश इससे एक दिन पहले मंगलवार को पटना के हज भवन में भी इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम का आयोजन मंत्री जमा खान ने किया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। हालांकि, वे वहां महज दो मिनट रुककर वापस लौट गए थे। उनके बेटे निशांत कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।


