14 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने गांव के लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया

14 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने गांव के लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के बिदरका गांव में गुरुवार को14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद यह मामला गरमा गया है। मृतक की पहचान नरेंद्र के पुत्र बॉबी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बॉबी 16 मार्च को आलू बीनने के काम से घर से निकला था। आरोप है कि वापस लौटते समय रास्ते में गांव के ही छोटी गुडिया, राजेश और उनके साथियों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बॉबी को परिजन तत्काल शिकोहाबाद के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक के चाचा रनवीर ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि मारपीट के कारण ही बॉबी की जान गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *