टीकमगढ़ में विक्रमोत्सव कार्यक्रम, भगवा ध्वज फहराया गया:राजा विक्रमादित्य पर नाटक का मंचन, महंत बोले- चैत्र नव वर्ष से प्रकृति नया रूप

टीकमगढ़ में विक्रमोत्सव कार्यक्रम, भगवा ध्वज फहराया गया:राजा विक्रमादित्य पर नाटक का मंचन, महंत बोले- चैत्र नव वर्ष से प्रकृति नया रूप

टीकमगढ़ के उत्सव भवन में गुरुवार को जिला प्रशासन ने विक्रमोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हुए इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग ने राजा विक्रमादित्य पर आधारित नाटक का मंचन किया। साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों ने भगवा ध्वज फहराया तथा हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य ने ही चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस से विक्रम संवत का शुभारंभ किया था, जिसे हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जनवरी में मनाए जाने वाले नव वर्ष को पाश्चात्य संस्कृति का बताया। विजय राघव मंदिर के महंत सुधीर मिश्रा और बबलू महाराज ने कहा कि चैत्र नव वर्ष से प्रकृति नया रूप धारण करती है, पेड़ों में हरियाली छा जाती है। उन्होंने नवरात्र में नौ दिनों तक देवी मां की पूजा-आराधना के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय पंचांग और कैलेंडर नव संवत्सर के आधार पर ही गणना करते हैं। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, प्रजातंत्र गंगेले, अंकित तोमर सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और हिंदूवादी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *