कैमूर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:इंडियन आइडल पार्टिसिपेंट राधा श्रीवास्तव और काशी के कलाकारों ने परफॉर्म किया

कैमूर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:इंडियन आइडल पार्टिसिपेंट राधा श्रीवास्तव और काशी के कलाकारों ने परफॉर्म किया

कैमूर जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन बुधवार शाम भभुआ शहर के जगजीवन मैदान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन आइडल की प्रतिभागी राधा श्रीवास्तव और काशी से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया और शाम होते-होते स्टेडियम खचाखच भर गया। कैमूर जिले के विभिन्न हिस्सों से आए दर्शकों ने रंग-बिरंगी रोशनी से सजे इस माहौल में कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। “निक लागे टिकुलिया गोरखपुर के” गीत प्रस्तुत इंडियन आइडल की प्रतिभागी राधा श्रीवास्तव ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “निक लागे टिकुलिया गोरखपुर के” गीत प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए और जमकर तालियां बजाईं। काशी से आए कलाकारों ने शिवोहम नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य के दौरान कलाकारों की भाव-भंगिमा, वेशभूषा और तालमेल ने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव कराया। यह प्रस्तुति कार्यक्रम की मुख्य आकर्षणों में से एक रही, जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया। कैमूर जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन बुधवार शाम भभुआ शहर के जगजीवन मैदान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन आइडल की प्रतिभागी राधा श्रीवास्तव और काशी से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया और शाम होते-होते स्टेडियम खचाखच भर गया। कैमूर जिले के विभिन्न हिस्सों से आए दर्शकों ने रंग-बिरंगी रोशनी से सजे इस माहौल में कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। “निक लागे टिकुलिया गोरखपुर के” गीत प्रस्तुत इंडियन आइडल की प्रतिभागी राधा श्रीवास्तव ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “निक लागे टिकुलिया गोरखपुर के” गीत प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए और जमकर तालियां बजाईं। काशी से आए कलाकारों ने शिवोहम नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य के दौरान कलाकारों की भाव-भंगिमा, वेशभूषा और तालमेल ने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव कराया। यह प्रस्तुति कार्यक्रम की मुख्य आकर्षणों में से एक रही, जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *