कटिहार जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का खेल जारी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेराबाड़ी बाजार में खुलेआम 200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क विकास कुमार उर्फ डिंपल चौधरी द्वारा संचालित दुकानों की आड़ में चल रहा है। ग्राहकों को पहले एक किताब दुकान पर भेजा जाता है, जहां गैस की पर्ची काटी जाती है। इसके बाद, उन्हें “आशीर्वाद” नामक दुकान पर भेजा जाता है, जहां सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग की जाती है। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दावा किया है कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, गेराबाड़ी बाजार में खुलेआम चल रही यह गतिविधि प्रशासन के दावों पर सवाल उठाती है। इस मामले में कटिहार सहित कोढ़ा प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रखंड में धावा दल गठित होने की बात कही थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, विशेषकर आपूर्ति विभाग, इस पूरे खेल से अनजान नहीं हो सकते। उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से आम लोगों के हित में काम करने और कालाबाजारी करने वालों को बख्शने की अपील की है। दूसरी ओर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि कटिहार में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उनके अनुसार, जिले में 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं और उपभोक्ताओं को पर्याप्त सिलेंडर मिल रहे हैं। कटिहार जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का खेल जारी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेराबाड़ी बाजार में खुलेआम 200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क विकास कुमार उर्फ डिंपल चौधरी द्वारा संचालित दुकानों की आड़ में चल रहा है। ग्राहकों को पहले एक किताब दुकान पर भेजा जाता है, जहां गैस की पर्ची काटी जाती है। इसके बाद, उन्हें “आशीर्वाद” नामक दुकान पर भेजा जाता है, जहां सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग की जाती है। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दावा किया है कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, गेराबाड़ी बाजार में खुलेआम चल रही यह गतिविधि प्रशासन के दावों पर सवाल उठाती है। इस मामले में कटिहार सहित कोढ़ा प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रखंड में धावा दल गठित होने की बात कही थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, विशेषकर आपूर्ति विभाग, इस पूरे खेल से अनजान नहीं हो सकते। उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से आम लोगों के हित में काम करने और कालाबाजारी करने वालों को बख्शने की अपील की है। दूसरी ओर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि कटिहार में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उनके अनुसार, जिले में 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर सक्रिय हैं और उपभोक्ताओं को पर्याप्त सिलेंडर मिल रहे हैं।


