जालंधर में महिला से छीनी बालियां:लोगों ने पीछा कर लुटेरे को पकड़ा, पुलिस मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

जालंधर में महिला से छीनी बालियां:लोगों ने पीछा कर लुटेरे को पकड़ा, पुलिस मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

जालंधर की बस्ती गुजा में एक महिला से बालियां छीनकर भाग रहे लुटेरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बबीता अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तभी बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार दो लुटेरों ने उनकी बालियां छीन लीं। बबीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों ने लुटेरों को काबू किया पीछा करने के दौरान, झंडिया वाले पीर के पास लोगों ने एक लुटेरे को काबू कर लिया। लोगों की पिटाई से उसके माथे से खून बहने लगा। पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम राजू (24) बताया, जो किशनपुरा का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका साथी करण घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। राजू ने यह भी बताया कि वह शराब का आदी है।
बस्ती नौ की रहने वाली बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल के पास दो एक्टिवा सवारों ने उनकी बालियां छीनी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे की एक्टिवा भी कब्जे में ले ली है। पुलिस राजू को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है और पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *