अबोहर में आधा दर्जन नारियल विक्रेताओं का सामान जब्त:नेहरू पार्क के बाहर नगर निगम की कार्रवाई से हड़कंप, कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया

अबोहर में आधा दर्जन नारियल विक्रेताओं का सामान जब्त:नेहरू पार्क के बाहर नगर निगम की कार्रवाई से हड़कंप, कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया

अबोहर में नेहरू पार्क के बाहर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम की टीम ने लगभग आधा दर्जन नारियल बेचने वालों को वहां से हटाया और उनका सामान जब्त कर लिया। यह कार्रवाई कथित तौर पर एक नारियल विक्रेता द्वारा निगम अधिकारी पर की गई टिप्पणी के बाद की गई। निगम अधिकारी पर एक नारियल विक्रेता ने की थी टिप्पणी बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तब तेज हुई जब एक नारियल विक्रेता ने निगम अधिकारी पर कोई गलत टिप्पणी की। इसके बाद अधिकारी तैश में आ गए और पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। इस दौरान वहां से गुजर रहे आम लोगों ने भी निगम की इस कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया। डीसी के आदेश पर हुई कार्नारवाई, नारियल विक्रेताओं में नगर निगम के प्रति भारी रोष निगम की टीम शाम को मौके पर पहुंची और सभी नारियल विक्रेताओं को हटा दिया। इस दौरान उनके फट्टे, फ्रिज और अन्य सामान कब्जे में ले लिए गए। इस कार्रवाई से नारियल बेचने वालों में निगम के प्रति भारी रोष देखा गया। यह अभियान डीसी के आदेशों पर नगर निगम द्वारा शहर में टैक्स न अदा करने वालों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। निगम शहर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।
नारियल विक्रेताओं में नगर निगम के प्रति रोष नारियल विक्रेताओं और आम लोगों का कहना था कि निगम को द्वेषपूर्ण कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मार्ग सहित शहर के अन्य मार्गों पर हुए सभी अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए, यदि निगम वास्तव में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करना चाहता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *