औरंगाबाद में चैत्र नवरात्रि को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। अंबा स्थित देवी मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आचार्य अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर हरदता गांव स्थित बटाने नदी घाट पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण और गंगा पूजन के साथ मुख्य आचार्य ने सबसे पहले कलश में जल भरा। जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल उठाया। पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बन रही थी। गेरुआ और लाल वस्त्र धारण किए महिला-पुरुषों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देवी गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। 9वें दिन विशाला भंडारा और हवन घाट से जल भरकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना कर पूजा-अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। श्री श्री मां दुर्गा पूजा समिति सदस्य कंचन गुप्ता, संजय आर्ट, नागेंद्र सिंह, अलख शर्मा एवं विक्रांत गुप्ता ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर नवरात्रि के पहले दिन से ही कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारंभ होती है। प्रतिदिन मंदिर में नवरात्र पाठ का आयोजन किया जाएगा। मार्च को दोपहर 2 बजे दीपदान कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 27 मार्च को नवमी तिथि पर हवन और विशाल भंडारे के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर अंबा और आसपास के गांवों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, विगत कई वर्षों से यहां शारदीय एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर इस तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था वहीं, हरदता गांव के ग्रामीणों ने भी कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की। धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ ब्लू, राजेंद्र प्रसाद, गौतम कुमार, राजू कुमार, निखिल कुमार सिंह और अक्षय कुमार सिंह सहित कई ग्रामीणों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराया। इस दौरान अमित मालाकार, संतोष पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे। चैत्र नवरात्रि को लेकर औरंगाबाद शहर समेत ग्रामीण इलाके में भी विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्र पाठ किया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिला। शहर के ब्लॉक मोड जिला रामनवमी पूजा समिति के द्वारा स्थापना पूजा अर्चना शुरू की गई है। रामनवमी के समापन पर 28 मार्च को विभिन्न समितियों के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया जाना है। आयोजन समिति से जुड़े लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। औरंगाबाद में चैत्र नवरात्रि को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। अंबा स्थित देवी मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आचार्य अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर हरदता गांव स्थित बटाने नदी घाट पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण और गंगा पूजन के साथ मुख्य आचार्य ने सबसे पहले कलश में जल भरा। जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल उठाया। पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बन रही थी। गेरुआ और लाल वस्त्र धारण किए महिला-पुरुषों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देवी गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। 9वें दिन विशाला भंडारा और हवन घाट से जल भरकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना कर पूजा-अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। श्री श्री मां दुर्गा पूजा समिति सदस्य कंचन गुप्ता, संजय आर्ट, नागेंद्र सिंह, अलख शर्मा एवं विक्रांत गुप्ता ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर नवरात्रि के पहले दिन से ही कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारंभ होती है। प्रतिदिन मंदिर में नवरात्र पाठ का आयोजन किया जाएगा। मार्च को दोपहर 2 बजे दीपदान कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 27 मार्च को नवमी तिथि पर हवन और विशाल भंडारे के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर अंबा और आसपास के गांवों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, विगत कई वर्षों से यहां शारदीय एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर इस तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था वहीं, हरदता गांव के ग्रामीणों ने भी कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की। धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ ब्लू, राजेंद्र प्रसाद, गौतम कुमार, राजू कुमार, निखिल कुमार सिंह और अक्षय कुमार सिंह सहित कई ग्रामीणों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराया। इस दौरान अमित मालाकार, संतोष पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे। चैत्र नवरात्रि को लेकर औरंगाबाद शहर समेत ग्रामीण इलाके में भी विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्र पाठ किया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिला। शहर के ब्लॉक मोड जिला रामनवमी पूजा समिति के द्वारा स्थापना पूजा अर्चना शुरू की गई है। रामनवमी के समापन पर 28 मार्च को विभिन्न समितियों के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया जाना है। आयोजन समिति से जुड़े लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।


