Top 10 Mata Rani Ke Bhajan for Navratri 2026: आज 19 मार्च है और पूरे देश में खुशियों और भक्ति का माहौल है, क्योंकि आज से ही चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। कहते हैं कि इन नौ दिनों में माता रानी खुद चलकर अपने भक्तों के घर आती हैं, इसीलिए लोग माता रानी का स्वागत करने के लिए अपने घरों की सफाई करने के साथ-साथ रंगोली बनाने में लगे हुए हैं।
आज के इस डिजिटल दौर में कुछ लोग अपनी खुशी और भक्ति सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं रखते, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के साथ भी बांटते हैं। ऐसे में अगर आप भी आज नवरात्रि के पहले दिन इंस्टाग्राम पर एक शानदार रील या स्टोरी लगाने की सोच रहे हैं, या फिर घर के मंदिर में भजन बजाकर माहौल को भक्तिमय बनाना चाहते हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की स्टोरी में हम माता रानी के 10 सुपरहिट भजनों और गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी वीडियो या स्टोरी में इस्तेमाल करके अपनों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
1. चलो बुलावा आया है
अगर आप आज किसी माता के मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं, तो रास्ते का वीडियो शूट करें और बैकग्राउंड में यह गाना लगाकर अपनी जर्नी अपनों को साथ शेयर कर सकते हैं ।
2. प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
अपने घर के मंदिर की सजावट या सोसाइटी के भव्य पंडाल का वीडियो बनाकर इस गाने के साथ पोस्ट करें, यह बहुत ही सुंदर लगेगा।
3. तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये
आज पहले दिन जब आप तैयार होकर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ें, तो उस पल को स्लो-मोशन में रिकॉर्ड करके इस सदाबहार गाने का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
4. भोर भई दिन चढ़ गया
सुबह-सुबह की पूजा, जल चढ़ाते हुए या आरती की थाली सजाते हुए वीडियो के लिए यह भजन सबसे बेस्ट है।
5. जय अंबे गौरी (आरती)
परिवार के साथ मिलकर की जा रही सामूहिक आरती का वीडियो रिकॉर्ड करें और इसे माता रानी की जयकार के साथ अपनी स्टोरी पर लगाएं।
6. मेरी अखियों के सामने ही रहना
माता रानी की प्रतिमा का क्लोज-अप शॉट लें और इस भावुक भजन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।
7. आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा
घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हुए या तोरण लगाते हुए वीडियो के साथ यह गाना मां के स्वागत के लिए एकदम सही है।
8. मैया तेरी जय जय कार
अगर आप आज किसी कीर्तन में जा रहे हैं, तो वहां की रौनक और उत्साह दिखाने के लिए इस पावरफुल गाने का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
9. तू ही दुर्गा, तू ही भवानी
माता रानी के अलग-अलग रूपों की तस्वीरों का एक कोलैज बनाएं और बैकग्राउंड में इस गान को लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
10. मैं बालक तू माता
अपने बच्चों के साथ पूजा करते हुए या मंदिर में माथा टेकते हुए पलों को कैप्चर करें और इस प्यारे भजन के साथ शेयर करें।


