भागलपुर| साहेबगंज रोड पर सड़क किनारे रखे भवन निर्माण सामग्री (स्टोन चिप्स) के कारण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता चंदन कुमार अनियंत्रित होकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि देर रात किसी काम से उन्होंने चंदन को फोन किया, तब उनके भाई ने हादसे की जानकारी दी। चंदन के सिर में गंभीर चोट लगी है और उन्हें इलाज के लिए तत्काल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। जिलाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात की और घायल कार्यकर्ता का हालचाल जाना। स्थानीय लोगों ने सड़क पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखने पर नाराजगी जताई है। भागलपुर| साहेबगंज रोड पर सड़क किनारे रखे भवन निर्माण सामग्री (स्टोन चिप्स) के कारण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता चंदन कुमार अनियंत्रित होकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि देर रात किसी काम से उन्होंने चंदन को फोन किया, तब उनके भाई ने हादसे की जानकारी दी। चंदन के सिर में गंभीर चोट लगी है और उन्हें इलाज के लिए तत्काल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। जिलाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात की और घायल कार्यकर्ता का हालचाल जाना। स्थानीय लोगों ने सड़क पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखने पर नाराजगी जताई है।


