भागलपुर| मां आनंदी फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव की परंपरा को निभाते हुए काजवलीचक स्थित यतीमखाना में मासूम बच्चों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने अनाथ बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। संस्था की ओर से कहा गया कि हर त्योहार को उत्सव के साथ-साथ सेवा के रूप में मनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्व धर्म समभाव’ का संदेश देते हुए सदस्यों ने कहा कि हमारे समाज में मंदिर-मस्जिद के बीच कोई दीवार नहीं, बल्कि प्रेम का सेतु है, जो सच्चे भारत की अतुलनीय पहचान है। मां आनंदी फाउंडेशन की ओर से इफ्तार पार्टी में मौजूद लोग। भागलपुर| मां आनंदी फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव की परंपरा को निभाते हुए काजवलीचक स्थित यतीमखाना में मासूम बच्चों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने अनाथ बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। संस्था की ओर से कहा गया कि हर त्योहार को उत्सव के साथ-साथ सेवा के रूप में मनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्व धर्म समभाव’ का संदेश देते हुए सदस्यों ने कहा कि हमारे समाज में मंदिर-मस्जिद के बीच कोई दीवार नहीं, बल्कि प्रेम का सेतु है, जो सच्चे भारत की अतुलनीय पहचान है। मां आनंदी फाउंडेशन की ओर से इफ्तार पार्टी में मौजूद लोग।


