रिपोर्ट बेहतर हुई तो 19 को अयोध्या आऐंगे महंत अवधेशदास:विंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य और महंत जनमेजय शरण ने लखनऊ पहुंचकर लिया हाल

रिपोर्ट बेहतर हुई तो 19 को अयोध्या आऐंगे महंत अवधेशदास:विंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य और महंत जनमेजय शरण ने लखनऊ पहुंचकर लिया हाल

बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास के फेफड़े से पानी निकालने के बाद वे लगातार स्वास्थ हो रहे।आज दशरथ महल के महंत विंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य और जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण ने लखनऊ पहुंचकर पीड़ित महंत से स्नेहिल मुलाकात की। महंत महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य ने लखनऊ से लौटकर बताया कि महंत अवधेश कुमार दास की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वे ठोस आहार लेने के साथ लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उनकी जांच 19 तारीख को फिर होगी।सभी रिपोर्ट ठीक रहा तो चिकित्सकों के निर्देश पर उनको कल अयोध्या लाया जा सकता है। बताते चले कि महंत अवधेश कुमार दास लखनऊ के मैक्स अस्पताल में भर्ती है।फेफेड़े में दर्द के बाद उनको अयोध्या से लखनऊ ले जाया गया।वे पिछले 4 दिनों से वहां भर्ती हैं।अस्पताल में उनकी देखभाल अर्जुन द्वाराचार्य महंत रामभूषण देवाचार्य कृपालु कर रहे हैं। वे अपने हाथों से महंत को भोजन करा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *