सावधान! 19 मार्च को तेज आंधी के साथ होगी ताबड़तोड़ बारिश, यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बदरा, देखें IMD का अलर्ट

सावधान! 19 मार्च को तेज आंधी के साथ होगी ताबड़तोड़ बारिश, यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बदरा, देखें IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार शाम से ही पश्चिमी जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे गर्मी से राहत मिली। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में देर शाम झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई।

40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला यह मौसम 21 मार्च तक सक्रिय रहेगा। गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पश्चिमी यूपी और मध्यांचल के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर सहित कुछ जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

तेज हवाएं और बारिश की आशंका

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 19 मार्च से शुरू हुआ यह बदलाव 20 मार्च को और अधिक प्रभावी होगा, जब प्रदेशभर में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिलेगी। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद और बिजनौर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।

इसके अलावा सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, बरेली और आसपास के क्षेत्रों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात के आसार भी जताए गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *