यूपी में क्राइम का एक और एपीसोड खत्म! एक लाख का इनामी गो-तस्कर शहजाद मुठभेड़ में ढेर

यूपी में क्राइम का एक और एपीसोड खत्म! एक लाख का इनामी गो-तस्कर शहजाद मुठभेड़ में ढेर

UP Encounter डेढ़ लाख का इनामी आरोपी गो-तस्कर शहजाद सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मंगलवार को बरेली में पुलिस ने सास और साले की हत्या के आरोपी अफसर को मुठभेड़ में ढेर किया था। इसके महज 24 घंटे के भीतर सहारनपुर में एक लाख का इनामी ढेर हो गया। इस तरह 24 घंटे में यूपी में दो बड़े एनकाउंटर हुए हैं।

घेराबंदी के बाद चलने लगी गोलियां

सहारनपुर एसएसपी अभिनंदन सिंह के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए गो-कटान के आरोपी शहजाद के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 44 मुकदमें चल रहे थे। अधिकांश मामलों में यह यह फरार चल रहा था। पुलिस भी पिछले लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। सहारनपुर से शहजाद पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस को सूचना मिली कि शहजाद मिर्जापुर क्षेत्र में है। इस सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता हुआ देख इसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से इसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मुठभेड़ की जानकारी देते डीआईजी अभिषेक सिंह

ऐसे हुई मुठभेड़ ( UP Encounter )

पुलिस को सूचना मिली की शहजाद गोकशी की एक और घटना को अंजाम देने जा रहा है। इसकी लोकेशन मिर्जापुर थाना क्षेत्र में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने बेहट-विकास नगर रोड पर नाकबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हे रुकने का इशारा किया तो पुलिस के ही मुताबिक दोनों भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा शुरू कर दिया। आगे जाकर दोनों ने एक बाग में बाइक घुसा दी। पुलिस ने इन्हे घेर लिया। खुद को घिरता हुआ देखा मुख्य आरोपी शहजाद ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। इस हमले में सिपाही सोमेंद्र और कुलदीप को गोली लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो शहजाद को गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसका साथी फरार हो गया।

जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते तोड़ दिया दम

गोली लगने से घायल हुए शहजाद को लेकर पुलिस नजदीकी सीएचसी पहुंची जहां से इसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर में घायल हुए दोनों सिपाहियों को भर्ती कर लिया गया। इनका उपचार चल रहा है। शहजाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए इसके परिजनों के घटना की सूचना भेजी गई। मुठभेड़ की खबर मिलते ही डीआईजी अभिषेक सिंह भी अस्पताल पहुंचे और पूरे एनकाउंटर की जानकारी लेते हुए घायल पुलिसकर्मियों को हाल जाना। इसके बाद उन्होंने एक सिपाही की कंधे पर पर हाथ रखते हुए उसे उसे हिम्मत बंधाई। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के बाद मौके से दो पिस्टल बरामद हुए हैं। इन दोनों को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *