बालोतरा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इससे ड्राइवर की मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले के गुड़ामालानी रोड खरड़ गांव आज शाम करीब 8 बजे का है। सूचना मिलने पर धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस टीमें बनाकर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार ट्रक ड्राइवर बाड़मेर से गाड़ी खाली कर अपने ससुराल लोहरवा की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे 68 से गुड़ामालनी रोड की तरफ घुमाने के दौरान एक बाइक सवार से ट्रक टच हो गया। इससे बाइक सवार या मोटरसाइकिल को चोट नहीं आई। उस विवाद बढ़ गया। आसपास के लोगों ने तैसे-तैसे मामले को शांत करवाया गया। ड्राइवर विशनाराम निवासाी ईसरोल ट्रक लेकर अपने ससुराल लोहरावा गुड़ामालनी के लिए रवाना हो गया। बाइक सवार दो युवकों ने उसका करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया। सुनसान जगह पर बड़ा पत्थर ट्रक ड्राइवर को मारा। इससे आगे का कांच तोड़ते हुए ड्राइवर की कनपटी पर जाकर लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी खलासी ने सड़क पर निकलने वाले लोगों से मदद मांगी। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। घटना का विरोध जताया। पुलिस ने टीमें बनाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। गुड़ामालनी डीएसपी सुखराम विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया- मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हमलावारों की तलाश की जा रही है। इनपुट : दिनेश ढाका


