औरंगाबाद के 3 अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना:तीन लोग घायल; ग्रेजुएशन की परीक्षा देकर घर लौटते समय हादसा

औरंगाबाद के 3 अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना:तीन लोग घायल; ग्रेजुएशन की परीक्षा देकर घर लौटते समय हादसा

औरंगाबाद में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना हुई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना जम्होर थाना क्षेत्र के मोड़ डिहरी के पास की है। यहां एक कुत्ते से बाइक की टक्कर हो जाने से ओबरा थाना क्षेत्र के गौरी सोनबरसा गांव निवासी अवधेश राम के बेटे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि राजेश किसी काम से पड़रांवां गया था और वापस लौटने के दौरान अचानक सड़क पर आए कुत्ते से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसे परिजनों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज जारी है। दूसरी घटना झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ के पास हुई। यहां एक बाइक और पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई, जिसमें हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा गांव निवासी सत्येंद्र मेहता के बेटे मणिकांत कुमार वर्मा घायल हो गए। स्नातक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे वह स्नातक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पहले उन्हें हरिहरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेज दिया है। तीसरी घटना रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडी गांव के समीप एनएच 139 पर हुई, जहां एक बाइक सवार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी विनोद पासवान के बेटे दीपक कुमार घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, दीपक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया। उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तीनों घटनाओं के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। डॉक्टरों की ओर से सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। औरंगाबाद में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना हुई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना जम्होर थाना क्षेत्र के मोड़ डिहरी के पास की है। यहां एक कुत्ते से बाइक की टक्कर हो जाने से ओबरा थाना क्षेत्र के गौरी सोनबरसा गांव निवासी अवधेश राम के बेटे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि राजेश किसी काम से पड़रांवां गया था और वापस लौटने के दौरान अचानक सड़क पर आए कुत्ते से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसे परिजनों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज जारी है। दूसरी घटना झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ के पास हुई। यहां एक बाइक और पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई, जिसमें हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा गांव निवासी सत्येंद्र मेहता के बेटे मणिकांत कुमार वर्मा घायल हो गए। स्नातक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे वह स्नातक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पहले उन्हें हरिहरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेज दिया है। तीसरी घटना रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडी गांव के समीप एनएच 139 पर हुई, जहां एक बाइक सवार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी विनोद पासवान के बेटे दीपक कुमार घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, दीपक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया। उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तीनों घटनाओं के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। डॉक्टरों की ओर से सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *