रोहतक पुलिस ने कलानौर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है। थाना कलानौर के प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गुढाण निवासी अश्वनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अश्वनी ने अपनी हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान कलानौर में खोल रखी है। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा 8 मार्च 2026 की रात को उनकी दुकान से पीतल और प्लास्टिक का सामान, लगभग 4500 रुपए नकद और अन्य वस्तुएं चोरी हो गई थीं। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक दीनबंधु द्वारा की गई। जांच के दौरान, 17 मार्च 2026 को आरोपी राहुल उर्फ बच्ची और नवीन उर्फ भोपाल निवासी गांव बामला को गिरफ्तार किया गया। पहले से दर्ज हैं कई केस पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी राहुल के खिलाफ भिवानी जिले में चोरी के दो मामले दर्ज हैं, जबकि नवीन के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।


