शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा से शराब की बड़ी खेप बरामद की। इस दौरान शराब की अवैध ढुलाई कर रहे एक तस्कर को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई शहर के स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय के पास की गई। पुलिस को वरीय अधिकारियों से शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस सब इंस्पेक्टर राम कुमार रविदास और कुमारी शुभम सिंहा के नेतृत्व में एक टीम ने अभ्यास मध्य विद्यालय के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। सीट के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब
चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर सीट के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मखदुमपुर मोहल्ला निवासी अनिल यादव के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर शराब की खेप को अवैध बिक्री केंद्रों तक पहुंचाने जा रहा था। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा से शराब की बड़ी खेप बरामद की। इस दौरान शराब की अवैध ढुलाई कर रहे एक तस्कर को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई शहर के स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय के पास की गई। पुलिस को वरीय अधिकारियों से शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस सब इंस्पेक्टर राम कुमार रविदास और कुमारी शुभम सिंहा के नेतृत्व में एक टीम ने अभ्यास मध्य विद्यालय के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। सीट के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब
चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर सीट के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मखदुमपुर मोहल्ला निवासी अनिल यादव के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर शराब की खेप को अवैध बिक्री केंद्रों तक पहुंचाने जा रहा था। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।


