पाकिस्तान द्वारा काबुल एयरस्ट्राइक पर फूटा सुनील शेट्टी का गुस्सा, बोले- ‘युद्ध सिर्फ तबाही लाता है’

पाकिस्तान द्वारा काबुल एयरस्ट्राइक पर फूटा सुनील शेट्टी का गुस्सा, बोले- ‘युद्ध सिर्फ तबाही लाता है’

Suniel Shetty on Kabul Air Strike: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने काबुल में हुए पाकिस्तानी हवाई हमले पर अपना रिएक्शन देते हुए युद्ध और हिंसा को तुरंत समाप्त करने की अपील की है। ​​आज (18 मार्च) को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने अफगानिस्तान की राजधानी में एक नशामुक्ति केंद्र पर हुए हमले पर शोक व्यक्त किया और बढ़ते संघर्ष के बीच मानवता और शांति की आवश्यकता पर बल दिया।

सुनील शेट्टी ने काबुल हमले पर पाकिस्तान की निंदा (Suniel Shetty on Kabul Air Strike)

सुनील ने लिखा, “काबुल में जो हुआ वह दिल दहला देने वाला है। सभी युद्धों को रोकना होगा! हम मानवता के साथ खड़े हैं। भारत शांति के साथ खड़ा है।”

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का ये पोस्ट काबुल के एक अस्पताल और नशामुक्ति केंद्र पर हुए घातक पाकिस्तानी हवाई हमले की खबरों के बीच आया है।

भारत ने भी की हमले की निंदा

भारत ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इसे “आक्रामकता का एक जघन्य कृत्य” बताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दोषियों से जवाबदेही का अनुरोध किया है।

इस बीच, यूनाइटेड नेशंस ने संयम बरतने का आह्वान किया है और चेतावनी दी है कि पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ती हिंसा ने अकेले अफगानिस्तान में कई स्वास्थ्य सुविधाओं पर बुरा असर डाला है। 2,600 किलोमीटर लम्बे बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण और गंभीर बनी हुई है, और लगातार हमलों के जारी रहने के कारण दोनों देशों में जानमाल के नुकसान की खबरें आ रही हैं।

खबरों के मुताबिक, बीते सोमवार की रात रमजान के पवित्र महीने के दौरान, जब लोग रोजा खोल रहे थे, तब हुए इस हमले को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पों में सबसे घातक और खतरनाक हमला बताया जा रहा है।

हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए

डीएनए के अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन के अनुसार, इस हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। अभी भी बचाव दल क्षतिग्रस्त इमारत के मलबे में से शवों को निकालने का काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया है, जबकि कई बॉडीज की तो पहचान भी नहीं हो पा रही है।

हालांकि, पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने सैन्य ठिकानों और आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ही हमले किए। यह हवाई हमला फरवरी के आखिर में चल रहे सैन्य अभियान, ऑपरेशन ग़ज़ब-ल-हक का हिस्सा है।

इस घटना ने पाकिस्तान और तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और बिगाड़ दिया है। इस्लामाबाद ने बार-बार काबुल पर सीमा पार हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है, जिसे तालिबान सिरे से नकार रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *