मथुरा में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे:जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता में गिनाईं उपलब्धियां

मथुरा में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे:जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता में गिनाईं उपलब्धियां

मथुरा के कलेक्ट्रेट सभागार में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों, नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता विधायक पूरन प्रकाश ने की। इसमें सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने सरकार के बीते 9 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि वर्तमान सरकार ने ऐसे कार्यों को पूरा किया है, जो पिछले कई वर्षों से लंबित थे। उन्होंने विकास के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों का भी उल्लेख किया, जिनमें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है। इन योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी समय में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने की बात भी कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *