LPG की किल्लत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:नालंदा में कहा- महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

LPG की किल्लत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:नालंदा में कहा- महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

नालंदा में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, आपूर्ति में किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले, जो भैसासुर मोड़ होते हुए अस्पताल चौक पहुंचा। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश की आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती कीमतों से त्रस्त है, लेकिन प्रधानमंत्री इस ज्वलंत मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ा विशेष रूप से एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और मजदूर वर्ग इस आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, परंतु केंद्र सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। नरेश प्रसाद अकेला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाती रही है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने सदन में भी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। उन्होंने युवाओं के सामने खड़े रोजगार के संकट और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य न मिलने पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। स्थिति लोकतंत्र और जनहित के लिए चिंताजनक प्रदर्शन के अंत में जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र और जनहित के लिए चिंताजनक है। यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही एलपीजी संकट, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी जल्द ही आम जनता की राय लेकर जिले में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से हैदर आलम, रमेश पासवान, राजेंद्र चौधरी, निसार अहमद, आयान आलम, शाहिल आलम, अमन राज, राकेश कुमार, संतु कुमार, शिवसदन सिंह, रौशन कुमार, शिशुपाल प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, अस्कर भारती, निपेन्द्र कुमार, अधिवक्ता मो. इम्तियाज आलम, शिवनाथ चौधरी, किरानी पासवान, वाल्मीकि पासवान, अनिल कुमार चंद्रवंशी, विछि ठठेरा और नजमी इम्तियाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। नालंदा में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, आपूर्ति में किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले, जो भैसासुर मोड़ होते हुए अस्पताल चौक पहुंचा। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश की आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती कीमतों से त्रस्त है, लेकिन प्रधानमंत्री इस ज्वलंत मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ा विशेष रूप से एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और मजदूर वर्ग इस आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, परंतु केंद्र सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। नरेश प्रसाद अकेला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाती रही है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने सदन में भी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। उन्होंने युवाओं के सामने खड़े रोजगार के संकट और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य न मिलने पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। स्थिति लोकतंत्र और जनहित के लिए चिंताजनक प्रदर्शन के अंत में जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र और जनहित के लिए चिंताजनक है। यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही एलपीजी संकट, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी जल्द ही आम जनता की राय लेकर जिले में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से हैदर आलम, रमेश पासवान, राजेंद्र चौधरी, निसार अहमद, आयान आलम, शाहिल आलम, अमन राज, राकेश कुमार, संतु कुमार, शिवसदन सिंह, रौशन कुमार, शिशुपाल प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, अस्कर भारती, निपेन्द्र कुमार, अधिवक्ता मो. इम्तियाज आलम, शिवनाथ चौधरी, किरानी पासवान, वाल्मीकि पासवान, अनिल कुमार चंद्रवंशी, विछि ठठेरा और नजमी इम्तियाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *