फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर एक्शन:माधव लाल कश्यप पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर एक्शन:माधव लाल कश्यप पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

सोशल मीडिया पर धार्मिक विद्वेष फैलाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नालंदा पुलिस ने कार्रवाई की है। फेसबुक पर वायरल एक वीडियो और भड़काऊ पोस्ट के मामले में आरोपी माधव लाल कश्यप के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की विशेष टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, हालांकि फिलहाल वह फरार है। नालन्दा पुलिस के जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार आज पुलिस को सूचना मिली थी कि माधव लाल कश्यप नाम के फेसबुक प्रोफाइल से समाज में शत्रुता बढ़ाने वाले और सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से पोस्ट को देखने के बाद इसे भारतीय न्याय संहिता 2023 की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत गंभीर अपराध माना गया। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि धर्म, मूलवंश, जन्म-स्थान और भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता पैदा करना और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालना कानूनन अपराध है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को भी सचेत किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे पोस्ट को फॉरवर्ड या कमेंट करना अपराध के दुष्प्रेरण (Abatement of offence) की श्रेणी में आता है, जो अपने आप में एक दंडनीय अपराध है। विवादित वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा पुलिस ने विवादित वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित कर लिया है और अब उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने इस पोस्ट को फॉरवर्ड या लाइक किया है। जांच के दौरान इन लोगों की भूमिका की भी बारीकी से समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भावावेश या गलती से भी ऐसी प्रतिक्रिया देने से बचें जो अपराध की श्रेणी में आती हो। सोशल मीडिया पर धार्मिक विद्वेष फैलाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नालंदा पुलिस ने कार्रवाई की है। फेसबुक पर वायरल एक वीडियो और भड़काऊ पोस्ट के मामले में आरोपी माधव लाल कश्यप के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की विशेष टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, हालांकि फिलहाल वह फरार है। नालन्दा पुलिस के जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार आज पुलिस को सूचना मिली थी कि माधव लाल कश्यप नाम के फेसबुक प्रोफाइल से समाज में शत्रुता बढ़ाने वाले और सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से पोस्ट को देखने के बाद इसे भारतीय न्याय संहिता 2023 की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत गंभीर अपराध माना गया। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि धर्म, मूलवंश, जन्म-स्थान और भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता पैदा करना और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालना कानूनन अपराध है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को भी सचेत किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे पोस्ट को फॉरवर्ड या कमेंट करना अपराध के दुष्प्रेरण (Abatement of offence) की श्रेणी में आता है, जो अपने आप में एक दंडनीय अपराध है। विवादित वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा पुलिस ने विवादित वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित कर लिया है और अब उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने इस पोस्ट को फॉरवर्ड या लाइक किया है। जांच के दौरान इन लोगों की भूमिका की भी बारीकी से समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भावावेश या गलती से भी ऐसी प्रतिक्रिया देने से बचें जो अपराध की श्रेणी में आती हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *