मधुबनी में LPG सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद:जमाखोरी, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई; 3 FIR दर्ज

मधुबनी में LPG सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद:जमाखोरी, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई; 3 FIR दर्ज

मधुबनी में जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेन्द्र कुमार ने मंगलवार शाम समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और कालाबाजारी तथा जमाखोरी करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी एलपीजी गैस कंपनियों के स्टॉक और सप्लाई को देखते हुए आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। पूर्व की तरह ही सप्लाई बनी हुई है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के कारण मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके चलते आम लोगों को गैस लेने के लिए एजेंसियों पर जाना पड़ रहा है और लाइनों में लगना पड़ रहा है। वर्तमान में एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त जिले में लगभग 10 लाख उपभोक्ता हैं। 10 से 16 मार्च के बीच 1 लाख 58 हजार 595 उपभोक्ताओं द्वारा गैस की बुकिंग की गई थी, जिसमें से 1 लाख 16 हजार 559 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति कर दी गई है। वर्तमान में एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त है, जिससे लंबित उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की गई है। महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग से विशेष लाइनें भी बनाई गई हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि शीघ्र ही पूर्ण रूप से होम डिलीवरी की प्रक्रिया बहाल कर दी जाएगी। प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा जिला प्रशासन द्वारा गूगल लिंक और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर आदि से प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा किया जा रहा है। की गई कार्रवाई को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के उद्देश्य से 38 धावादल (छापेमारी दल) का गठन किया गया है। इन धावादलों ने हाल के दिनों में कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में खाली और भरे हुए अवैध सिलिंडरों को जब्त किया है। इस संबंध में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 7 साल तक की सजा दिलाने का कार्य किया जाएगा एसपी ने कहा कि सभी आरोपियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा और 7 साल तक की सजा दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी थानों में भी एक-एक टीम गठित की गई है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। मधुबनी में जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेन्द्र कुमार ने मंगलवार शाम समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और कालाबाजारी तथा जमाखोरी करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी एलपीजी गैस कंपनियों के स्टॉक और सप्लाई को देखते हुए आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। पूर्व की तरह ही सप्लाई बनी हुई है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के कारण मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके चलते आम लोगों को गैस लेने के लिए एजेंसियों पर जाना पड़ रहा है और लाइनों में लगना पड़ रहा है। वर्तमान में एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त जिले में लगभग 10 लाख उपभोक्ता हैं। 10 से 16 मार्च के बीच 1 लाख 58 हजार 595 उपभोक्ताओं द्वारा गैस की बुकिंग की गई थी, जिसमें से 1 लाख 16 हजार 559 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति कर दी गई है। वर्तमान में एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त है, जिससे लंबित उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की गई है। महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग से विशेष लाइनें भी बनाई गई हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि शीघ्र ही पूर्ण रूप से होम डिलीवरी की प्रक्रिया बहाल कर दी जाएगी। प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा जिला प्रशासन द्वारा गूगल लिंक और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर आदि से प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से निपटारा किया जा रहा है। की गई कार्रवाई को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के उद्देश्य से 38 धावादल (छापेमारी दल) का गठन किया गया है। इन धावादलों ने हाल के दिनों में कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में खाली और भरे हुए अवैध सिलिंडरों को जब्त किया है। इस संबंध में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 7 साल तक की सजा दिलाने का कार्य किया जाएगा एसपी ने कहा कि सभी आरोपियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा और 7 साल तक की सजा दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी थानों में भी एक-एक टीम गठित की गई है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *