अररिया जिले की 57 पंचायतों में बुधवार सुबह 7 बजे से पैक्स चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले के कुल 186 मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया शाम 4:30 बजे तक चलेगी। जिला प्रशासन ने स्वच्छ, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर दंडाधिकारी और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया है। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 69 पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित था। इनमें से 9 पंचायतों में पैक्स चेयरमैन पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो गया। वहीं, जोकीहाट प्रखंड की तीन पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस प्रकार, अब 57 पंचायतों में ही मतदान हो रहा है। मामले से जुड़ी 2 तस्वीरें.. 5 पंचायतों में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए वोटिंग
खासतौर पर अररिया प्रखंड में 9 पंचायतों के लिए पैक्स चेयरमैन पद का चुनाव हो रहा है, जबकि 5 पंचायतों में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए वोटिंग जारी है। इन 9 पंचायतों के लिए कुल 25 बूथ बनाए गए हैं, जहां पैक्स चेयरमैन पद के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बीच, कुसियार गांव पंचायत से निवर्तमान चेयरमैन धीरेंद्र प्रसाद सिंह और बेलवा पंचायत से पूर्व चेयरमैन तनवीर आलम निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण जरिया
मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई महिला मतदाताओं ने इस चुनाव को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण जरिया बताया। सुरक्षा बल के जवान हर बूथ पर सतर्कता से ड्यूटी कर रहे हैं और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए वीडियोग्राफी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मतदान समाप्त होने के बाद गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मतगणना कराई जाएगी। परिणामों की घोषणा उसी दिन होने की संभावना है। यह चुनाव जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पैक्स संस्थाएं कृषि ऋण, बीज, खाद और अन्य सुविधाओं का प्रमुख स्रोत हैं। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है ताकि पूरी चुनावी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अररिया जिले की 57 पंचायतों में बुधवार सुबह 7 बजे से पैक्स चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले के कुल 186 मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया शाम 4:30 बजे तक चलेगी। जिला प्रशासन ने स्वच्छ, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर दंडाधिकारी और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया है। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 69 पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित था। इनमें से 9 पंचायतों में पैक्स चेयरमैन पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो गया। वहीं, जोकीहाट प्रखंड की तीन पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस प्रकार, अब 57 पंचायतों में ही मतदान हो रहा है। मामले से जुड़ी 2 तस्वीरें.. 5 पंचायतों में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए वोटिंग
खासतौर पर अररिया प्रखंड में 9 पंचायतों के लिए पैक्स चेयरमैन पद का चुनाव हो रहा है, जबकि 5 पंचायतों में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए वोटिंग जारी है। इन 9 पंचायतों के लिए कुल 25 बूथ बनाए गए हैं, जहां पैक्स चेयरमैन पद के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बीच, कुसियार गांव पंचायत से निवर्तमान चेयरमैन धीरेंद्र प्रसाद सिंह और बेलवा पंचायत से पूर्व चेयरमैन तनवीर आलम निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण जरिया
मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई महिला मतदाताओं ने इस चुनाव को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण जरिया बताया। सुरक्षा बल के जवान हर बूथ पर सतर्कता से ड्यूटी कर रहे हैं और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए वीडियोग्राफी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मतदान समाप्त होने के बाद गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मतगणना कराई जाएगी। परिणामों की घोषणा उसी दिन होने की संभावना है। यह चुनाव जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पैक्स संस्थाएं कृषि ऋण, बीज, खाद और अन्य सुविधाओं का प्रमुख स्रोत हैं। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है ताकि पूरी चुनावी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।


