कैमूर जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति अब पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी 19 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका उद्देश्य वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 8048 सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 1707 का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 6284 सिलेंडर स्टॉक में शेष हैं। हालांकि, 12324 बुकिंग अभी लंबित हैं, जिन्हें अगले दो से तीन दिनों के भीतर क्लियर करने का लक्ष्य रखा गया है। 45 दिन के अंतराल पर करा सकेंगे बुकिंग प्रशासन ने गैस रिफिल के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग 45 दिन के अंतराल पर ही अगली बुकिंग करा सकेंगे। इसके साथ ही, सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। सिलेंडर लेते समय मोबाइल पर प्राप्त डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) देना भी आवश्यक होगा।
कालाबाजारी रोकने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। भभुआ और मोहनिया में सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 06189-222080 जारी किया है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कैमूर जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति अब पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी 19 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका उद्देश्य वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 8048 सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 1707 का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 6284 सिलेंडर स्टॉक में शेष हैं। हालांकि, 12324 बुकिंग अभी लंबित हैं, जिन्हें अगले दो से तीन दिनों के भीतर क्लियर करने का लक्ष्य रखा गया है। 45 दिन के अंतराल पर करा सकेंगे बुकिंग प्रशासन ने गैस रिफिल के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग 45 दिन के अंतराल पर ही अगली बुकिंग करा सकेंगे। इसके साथ ही, सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। सिलेंडर लेते समय मोबाइल पर प्राप्त डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) देना भी आवश्यक होगा।
कालाबाजारी रोकने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। भभुआ और मोहनिया में सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 06189-222080 जारी किया है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


