खगड़िया में बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पिपरलतीफ पंचायत के मड़ैया वार्ड संख्या-12 की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मकिन्द्र सिंह के 25 वर्षीय बेटे बॉबी कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी। बाद में उसके दोस्त बॉबी कुमार के साथ उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ, जिसके बाद उसने विधिवत तलाक लेकर बॉबी कुमार से शादी कर ली थी। इधर, राजा कुमार ने भी दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन उनके बीच पुरानी रंजिश बनी हुई थी। फिलहाल बॉबी कुमार दिल्ली में रह रहा था। उसके पिता की 20 मार्च को बरसी होने वाली थी। जिसमें शामिल होने के लिए वो अपने गांव मड़ैया लौटा था। लेकिन बरसी से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल की तस्वीरें…
संतान नहीं होने पर पहले पति से होता था विवाद दरअसल, राजा कुमार अपनी पत्नी फूल कुमारी को बलिया से शादी कर गांव लाया था। दोनों के बीच संतान नहीं होने के कारण विवाद होने लगा था। इसी दौरान बॉबी कुमार से फूल कुमारी की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया, जो बाद में शादी में बदल गया। बताया जाता है कि राजा और बॉबी पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन यह दोस्ती बाद में दुश्मनी में बदल गई। पहले पति ने गोली मारकर की हत्या पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपी राजा कुमार ने बॉबी कुमार को फोन कर घर से कुछ दूरी पर बुलाया। वहां उसने बॉबी कुमार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता और मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी राजा कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मड़ैया सहायक थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि हत्याकांड के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। खगड़िया में बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पिपरलतीफ पंचायत के मड़ैया वार्ड संख्या-12 की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मकिन्द्र सिंह के 25 वर्षीय बेटे बॉबी कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी। बाद में उसके दोस्त बॉबी कुमार के साथ उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ, जिसके बाद उसने विधिवत तलाक लेकर बॉबी कुमार से शादी कर ली थी। इधर, राजा कुमार ने भी दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन उनके बीच पुरानी रंजिश बनी हुई थी। फिलहाल बॉबी कुमार दिल्ली में रह रहा था। उसके पिता की 20 मार्च को बरसी होने वाली थी। जिसमें शामिल होने के लिए वो अपने गांव मड़ैया लौटा था। लेकिन बरसी से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल की तस्वीरें…
संतान नहीं होने पर पहले पति से होता था विवाद दरअसल, राजा कुमार अपनी पत्नी फूल कुमारी को बलिया से शादी कर गांव लाया था। दोनों के बीच संतान नहीं होने के कारण विवाद होने लगा था। इसी दौरान बॉबी कुमार से फूल कुमारी की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया, जो बाद में शादी में बदल गया। बताया जाता है कि राजा और बॉबी पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन यह दोस्ती बाद में दुश्मनी में बदल गई। पहले पति ने गोली मारकर की हत्या पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपी राजा कुमार ने बॉबी कुमार को फोन कर घर से कुछ दूरी पर बुलाया। वहां उसने बॉबी कुमार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता और मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी राजा कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मड़ैया सहायक थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि हत्याकांड के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।


