अश्लील कंटेंट देने वाली साइट्स पर हरभजन सिंह ने बैन करने की कड़ी मांग, राज कुंद्रा ने कही ऐसी बात

अश्लील कंटेंट देने वाली साइट्स पर हरभजन सिंह ने बैन करने की कड़ी मांग, राज कुंद्रा ने कही ऐसी बात

Harbhajan Singh demanded ban on adult content sites: पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने हाल ही में संसद में बच्चों के सोशल मीडिया पर बढ़ते हुए एक्सपोजर को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की पहुंच सीमित होनी चाहिए, क्योंकि इससे उनकी सामाजिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

राज कुंद्रा ने हरभजन सिंह का अश्लील कंटेंट वाली साइट्स बैन पर किया सपोर्ट

अब हरभजन सिंह के इस विचार को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने भी समर्थन दिया है। राज कुंद्रा ने कहा कि बच्चों तक अश्लील कंटेंट आसानी से पहुंच रहा है, जो चिंता की बात है। उन्होंने ऐसी वेबसाइट्स को बंद करने की मांग की है ताकि बच्चों की सुरक्षा हो सके।

राज कुंद्रा ने आगे कहा कि आज इंटरनेट पर बहुत सारा कंटेंट बिना किसी रोक-टोक के उपलब्ध है, जिससे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बताया कि कई अन्य देशों में ऐसे कंटेंट पर पहले से ही पाबंदी लगाई गई है। राज ने सुझाव दिया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया की पहुंच सीमित की जानी चाहिए।

बता दें, सोशल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट को लेकर बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा अब और तेज हो रही है। हरभजन सिंह और राज कुंद्रा जैसे प्रभावशाली लोगों की बातें सरकार और समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं।

राज कुंद्रा पर 2021 में एडल्ट कंटेंट बनाने का आरोप लगा था

बता दें कि राज कुंद्रा पर 2021 में एडल्ट कंटेंट बनाने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके अलावा उन पर ‘Gain Bitcoin Ponzi Scam’ के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज ने पहले राज कुंद्रा को 285 बिटकॉइन दिए थे और दावा किया कि इन बिटकॉइन का इस्तेमाल यूक्रेन में एक बड़ा बिटकॉइन माइनिंग फार्म लगाने के लिए होना था।

लेकिन ये प्रोजेक्ट कभी शुरू ही नहीं हुआ। ईडी का आरोप है- सौदा भले ही अधूरा रह गया हो, 285 बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। हालांकि इस मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने कोई खुलकर बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *